सितंबर गुजर गया लेकिन बारिश थमी नहीं, राजस्थान में अक्टूबर की शुरुआत झमाझम से हुई, 23 जिलों में चेतावनी
जयपुर: 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है लेकिन इस बार बारिश का यह मौसम अगले चार दिन और जारी रहने वाला है। मानसून की विदाई का समय हो चुका है लेकिन बारिश अभी तक नहीं थमी है। तीन दिन पहले बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में पिछले दो दिन से तेज बारिश हो रही है। आज पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर सहित कुल 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों तक पहुंचेगी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी आज बुधवार 1 अक्टूबर को प्रदेश के 23 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें नागौर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली जिले शामिल है।
अगले चार दिन तक रहेगा असर
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि यह बारिश बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से हो रही है। यह सिस्टम ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात होता हुआ अरब सागर पहुंच रहा है। इस वजह से देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर अगले चार पांच दिन तक जारी रहने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। सोमवार 29 सितंबर को 17 जिले ऐसे थे जहां दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था जबकि मंगलवार 30 सितंबर को केवल 5 जिलों का तापमान ही 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। कई जिलों के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। रात्रि के समय तो ठंडक का एहसास होने लगा जिसकी वजह से लोगों को ओढने के सहारा लेना पड़ रहा है।
जानिए कहां कितना नीचे आया टेंपरेचर
अलवर, जैसलमेर, नागौर और सीकर जिले के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट अलवर में रही। अलवर में दिन का अधिकतम तापमान सिर्फ 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर और नागौर में 6.4 - 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर जिले का रहा जहां 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर के अलावा बाड़मेर, चूरू, संगरिया और लूणकरणसर ऐसे शहर रहे जहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आने वाले दो तीन दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने वाली है।

तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।