कोटा में जलेगा विश्व का सबसे ऊंचा रावण, 221 फीट का पुतला बना रिकॉर्ड, 44 लाख की लागत और 13,500 किलो वजन
जयपुर। राजस्थान के कोटा में इस वर्ष दशहरे पर विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। करीब चार महीने की मेहनत के बाद अंबाला के करीगर तेजेंद्र चौहान ने 221 फीट का रावण तैयार किया है। इसका वजन साढ़े 13 हजार किलो है।
बनाने में करीब 44 लाख रुपये की लागत आई है
विश्व के सबसे ऊंचे रावण को बनाने में करीब 44 लाख रुपये की लागत आई है। बता दें कि अब तक दिल्ली के पास 210 फीट ऊंचे रावण दहन का रिकॉर्ड है। सोमवार रात रावण का पुतला कोटा के दशहरा मैदान लाया गया।
दिल्ली से चार अलग-अलग टीमें कोटा पहुंची
दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि पुतले को लेकर कोटा का नाम एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। दिल्ली से चार अलग-अलग टीमें कोटा पहुंची हैं, जिनमें एशिया रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
उन्होंने रावण के पुतले की ऊंचाई मापने के साथ अन्य तथ्य भी देखे हैं। उन्होंने बताया कि पुतले को दो क्रेनों की मदद से दशहरा मैदान में खड़ा किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
पुतला का चेहरा 25 फीट का है
पुतला बनाने वाले कारीगर तेजेंद्र चौहान ने बताया कि इसका चेहरा 25 फीट का है और फाइबर ग्लास से बना हुआ है। रावण के सिर पर 58 फीट का मुकुट है, जिसमें रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई है। इसमें तलवार 50 फीट लंबी और जूतियां 40 फीट की हैं। पुतले में 25 रिमोट कंट्रोल प्वाइंट लगाए गए हैं, जिनसे आतिशबाजी होगी।
मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे बनाए गए हैं
इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे बनाए गए हैं। तीनों पुतलों में ग्रीन पटाखे लगाए गए हैं। रावण के पुतले में 15 हजार, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों में चार-चार हजार ग्रीन पटाखे लगाए गए हैं।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर