सोशल मीडिया पर वायरल: अरबाज की अभद्र टिप्पणी और लव जिहाद मूर्ति ने लोगों को किया गुस्से में
जबलपुर: जिले में लव जिहाद की थीम पर दुर्गा पंडाल बनाया गया था। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट जागरूकता फैला जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट पर विशेष समुदाय के शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, जबलपुर के जयप्रकाश दुर्गा उत्सव समिति ने लव जिहाद पर दुर्गा पंडाल बनाया है। जिसका वीडियो अधारताल निवासी अनूप पटेल ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उस पर लिखा है कि इस बार नवरात्रि के अवसर पर समिति के द्वारा लव जिहाद के संबंध में जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से दुर्गा पंडाल बनाया गया था। इस वीडियो पर अरबाज अली नामक युवक ने अभद्र टिप्पणी की है।
बंदूक के साथ लगाया है प्रोफाइल फोटो
जिस पर हिंदू संगठन के लोग आधारताल थाने पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप था कि इस प्रकार की टिप्पणी से नवरात्रि पर्व के दौरान माहौल बिगड़ा है और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया में अरबाज अली ने अपनी प्रोफाइल पर बंदूक के साथ एक तस्वीर भी लगा रखी है।
पुलिस जांच में सही निकला मामला
आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि शिकायत के साथ अभद्र टिप्पणी तथा प्रोफाइल पर बंदूक के साथ फोटो का स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किये गये थे। स्क्रीनशॉट की जांच करने पर युवक के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप सही पाया था। पुलिस ने आरोपी अरबाज अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार