फ्लाइट में यात्रा कर थे केंद्रीय मंत्री शिवराज, पायलट बन सांसद रुडी ने उड़ाया विमान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पटना-दिल्ली हवाई यात्रा अनोखी रही। उन्होंने बताया कि पटना से दिल्ली की इस फ्लाइट को छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे। शिवराज ने अपनी पोस्ट में बताया कि सांसद रूडी ने पायलट की सीट से रोचक अंदाज में और सरल भाषा में यात्रियों के साथ यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी शेयर की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद राजीव रुडी ने यात्रा की शुरुआत में कहा कि आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमा रखा है। कल से लगातार बारिश हो रही है। बादलों के बीच हल्की बारिश के साथ हम दिल्ली की यात्रा शुरू कर रहे हैं। रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे। बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देगा। गंगा और यमुना नदी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली पहुंचेंगे। अगर बादल न रहे, तो नोएडा की हाई-राइज बिल्डिंग्स की रोशनी भी हमें देखने को मिल सकती है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे लिखा- राजीव रुडी का हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करने का अंदाज बहुत ही निराला था। यात्रा के आखिर में जब उन्होंने सुखद और सफल उड़ान के लिए यात्रियों से ताली बजाने का अनुरोध किया, तो उसमें एक खास आत्मीयता झलक रही थी। उन्होंने इस अनुभव को अद्भुत और अभूतपूर्व बताया। शिवराज ने अपनी ही पार्टी के सांसद और पायलट राजीव रुडी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो इतनी व्यस्तताओं के बीच भी अपने हुनर के लिए समय निकालते हैं। जमीन से जुड़े रहना इसको ही कहते हैं। शिवराज ने इस यादगार यात्रा के लिए सांसद और पायलट राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार जताया।

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला