धीरेंद्र शास्त्री का अहम संदेश: हिंदुओ सतर्क रहें, पत्थरबाजी की घटनाएं सिर्फ डराने के लिए
रायपुर: हाल ही में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं पर बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि विदेशी ताकतों द्वारा पूरे भारत में हिंदुओं को डराने का प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है। होली, दुर्गा प्रतिमा और राम जुलूस पर पत्थरबाजी हिंदुओं को डराने की सबसे बड़ी प्रायोजित साजिश है। ये सबसे बड़ा ट्रेंड बन गया है। इसलिए हम हिंदुओं का डर दूर करने और हिंदुओं को जगाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा कर रहे हैं। 'हिंदुओ अब तुम माला और भाला अपने साथ रखो।
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि मुझे आई लव मुहम्मद में कुछ गलत नहीं लगता। 'मुझे महादेव से प्रेम है' में भी कुछ गलत नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर आप 'सर तन से जुदा' का नारा लगाएंगे तो न कानून आपको छोड़ेगा और न ही हिंदू।
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विजय, मातृभूमि के प्रति समर्पण, हिंदुत्व और राम की भूमि है। छत्तीसगढ़ में हालात बदल रहे हैं। हिंदुत्व की विचारधारा के प्रसार के कारण धर्मांतरण पर अंकुश लग रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन सकता है, जहां गांव-गांव में धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठेगी और धर्मांतरण रुकेगा। नक्सलवाद छत्तीसगढ़ की छवि पर सबसे बड़ा धब्बा है, जो जल्द ही धुलने वाला है। उन सभी जवानों को बहुत-बहुत बधाई जो बिना किसी डर के अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी दृढ़ता के साथ नक्सलियों का सामना कर रहे हैं। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ पर लगा यह दाग धुल जाएगा।
छल-कपट से धर्मांतरण कराने पर हो मृत्युदंड का प्रावधान
सरकार को मृत्युदंड का प्रावधान करना चाहिए। संविधान के अनुसार, किसी को भी जबरदस्ती या रिश्वत देकर धर्मांतरण कराने का अधिकार नहीं है। अगर कोई अपनी मर्ज़ी से ऐसा करता है, तो यह उसका मामला है। बलपूर्वक, षडयंत्रपूर्वक, छल-कपट से या अंधविश्वास फैलाकर धर्मांतरण कराना घोर पाप है। सरकार को इसके लिए मृत्युदंड का प्रावधान करना चाहिए।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह