स्कूल के बाहर भी सुरक्षा न मिली, दो साल की दरिंदगी के बाद बच्ची ने घर में मां को सुनाई पूरी कहानी
गाजियाबाद: साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रह रही एक युवती ने इंदिरापुरम थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता से पहली बार वारदात दो साल पहले हुई थी जब वह नाबालिग थी और स्कूल में पढ़ रही थी। डर के दम पर आरोपी दो साल तक शोषण करता रहा जिसकी वजह से पीड़िता को घर भी बदलना पड़ा। तंग आकर पीड़िता ने 30 सितंबर को पुलिस से शिकायत करते हुए दिल्ली के हर्ष विहार निवासी तथम उर्फ तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया।
दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह दिल्ली स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। तब उसकी उम्र 17 वर्ष की थी। आरोप है कि 31 अक्तूबर 2023 को आरोपी तथम उर्फ तरुण ने उसे स्कूल के बाहर रोका और जबरन अपने साथ इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित होटल में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया व मारपीट करते हुए पुलिस व परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि तब से आरोपी डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घर भी बदला और साहिबाबाद क्षेत्र में रहने लगी। यहां तक कि घर से निकलना भी बंद कर दिया लेकिन आरोपी धमकियों से डरकर वह कई बार जाने पर मजबूर हुई।
दो साल तक लगातार धमकियों से तंग आकर उसने 30 सितंबर को मां से पूरी आपबीती बताई। तब परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता की ओर से दिए गए साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह