दिल्ली पुलिस ने आंध्र प्रदेश टास्क फोर्स के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में दिल्ली पुलिस और आंध्र प्रदेश टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने यहां से 10 टन लाल चंदन की तस्करी का पर्दाफाश किया है. दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि लाल चंदन चीन और साउथ एशिया भेजने की तैयारी में थे. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें माल के साथ दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लाल चंदन को ‘पुष्पा’ फिल्म की तरह तस्करी करता था.
आंध्र प्रदेश पुलिस और दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 6 अक्टूबर को तुगलकाबाद गांव से 6 करोड़ रुपए की लाल चंदन बरामद की है. पुलिस ने मामले में इरफान और अमित संपत पंवार नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 15 टन चंदन जब्त किया है. जांच में सामने आया है कि इरफान दक्षिण भारत से आने वाली रोजमर्रा की चीजों में छिपाकर लाल चंदन उत्तर भारत में भेजा करता था.
आंध्र प्रदेश से लाल चंदन की तस्करी
वह जब्त किए लाल चंदन को साउथ एशिया और चीन भेजने की तैयारी में थे. घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति पुलिस स्टेशन लाल चंदन चोरी होने की FIR दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलते ही आंध्र प्रदेश पुलिस की टास्क फोर्स जांच में जुट गई. इस बीच जांच में खुलासा हुआ कि चोरी हुई लाल चंदन दिल्ली भेजी गई है.
15 टन लाल चंदन बरमाद
इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दिल्ली पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 करोड़ की 15 टन लाल चंदन को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वह आंध्र प्रदेश से दिल्ली आने वाले फल और सब्जी के ट्रक ड्राइवर की मिलीभगत से लाल चंदन की तस्करी की गई, जो कि मुख्य रूप से दिल्ली के ओखला मंडी आते थे. यहां से उन्होंने चंदन की लकड़ी को तुगलकाबाद गांव में किराए पर लिए एक गोदाम में रख दिया था.

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य