रोहिणी सेक्टर-28 में हादसा, वॉटर टैंक की छत गिरने से बच्चे हुए घायल
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के अपार्टमेंट में एक हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-28 स्थित बागबान अपार्टमेंट में रविवार देर शाम एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।अपार्टमेंट के सेंटर पार्क में बने वॉटर स्टोरेज टैंक की छत अचानक टूटकर गिर गई, जिससे वहां खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चों को अधिक चोट नहीं आई।
इसलिए है लोगों में नाराजगी
जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है, उनका कहना है कि इस लापरवाही को लेकर सिविक एजेंसियां अभी भी संज्ञान लेने को तैयार नहीं। निवासियों के अनुसार, यह टैंक बागवानी और फायर सेफ्टी के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से इसका रखरखाव नहीं किया गया। पार्क में बच्चे खेलते हुए अक्सर टैंक की छत पर चढ़ जाते थे।
जर्जर हालत में थी टैंक की छत
रविवार शाम अचानक छत टूटने से यह हादसा हो गया। स्थानीय निवासी चंद्र मोहन आर्य ने बताया कि टैंक की छत पहले से ही जर्जर हालत में थी। इसकी जानकारी पहले भी डीडीए और अन्य संबंधित विभागों को दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि सिविक एजेंसियां इस गंभीर लापरवाही पर अब तक कोई संज्ञान नहीं ले रही है। छत टूटकर गिरने के कारण तीन बच्चे चोटिल हो गए थे। हालांकि समय रहते बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया था, नहीं तो यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य