1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया SMS अस्पताल का HOD
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SMS अस्पताल के एचओडी डॉ. मनीष अग्रवाल को ट्रैप किया और एक लाख की घूस लेते दबोच लिया. बता दें कि डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में एएसपी संदीप सारस्वत ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
बता दें कि डॉक्टर मनीष अग्रवाल एसएमएस मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी और एडिशनल प्रिंसिपल हैं. परिवादी ने बताया कि उसका न्यूरो सर्जरी में काम आने वाले ब्रेन कॉइल सप्लाई करने का काम है. डॉक्टर मनीष अग्रवाल इनके बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिन्हें एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है.
रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई. गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने मांगी गई रकम डॉ. मनीष अग्रवाल को दी, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई.
आवास, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी
फिलहाल एसीबी की टीमें डॉ. मनीष अग्रवाल के आवास, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों को वहां से कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की उम्मीद है.
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट
एसीबी अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई चिकित्सा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट है. एसएमएस अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में एक डॉक्टर का रिश्वत लेना गंभीर मामला माना जा रहा है. फिलहाल एसीबी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है. फिलहाल आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है.

रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी