राजस्थान में बढ़ी सर्दी, 20 से ज्यादा शहरों में लोगों को ठंड का सामना
जयपुर: मानसून की विदाई और बेमौसम बारिश के बाद अब सर्दी की एंट्री हो गई है। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है जिससे सर्दी का असर बढ गया है। बुधवार को 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले शहरों की संख्या दस थी जो गुरुवार को बढ़कर बीस हो गई। यानी एक ही दिन में दस से ज्यादा शहरों का तापमान डाउन हुआ जिसकी वजह से ठंडाई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी पड़ रही है।
अगले दो सप्ताह में डाउन होगा तापमान
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से अगले दो सप्ताह तक का संभावित बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन के मुताबिक अगले प्रथम सप्ताह यानी 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश यानी से सामान्य से कम बारिश होने की भी संभावना है। दूसरे सप्ताह यानी 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। आगामी दो सप्ताह के लिये न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की ओर गिरावट आने वाली है। यानी अब धीरे धीरे सर्दी का असर बढ़ने वाला है।
रात्रि के पारे में तेजी से गिरावट
रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट आने की वजह से सर्दी का अहसास ज्यादा होने लगा है। हालांकि दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने से ठंडक महसूस हो रही है। गुरुवार 9 अक्टूबर को पाली सबसे ठंडा रहा। पाली का न्यूनतम तापमान महज 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर शेखावाटी के सीकर का न्यूनतम तापमान भी सिर्फ 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। झुंझुनूं जिले के पिलानी में 16.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 16.9 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 17.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 17.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 18.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 18.2 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 18.3 डिग्री सेल्सियस, अंता बारां में 18.3 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 18.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 18.6 डिग्री सेल्सियस, प्रतापगढ़ में 18.8 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 19.1 डिग्री सेल्सियस,अलवर में 19.2 डिग्री सेल्सियस, जवाई डैम पाली में 19.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 19.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 19.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 19.7 डिग्री सेल्सियस और करौली में 19.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सभी जिलों का तापमान सामान्य से कम
प्रदेश के 41 सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। बीकानेर में कल दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम है। चूरू में दिन का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अजमेर में रात्रि का तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर जिलों का तापमान सामान्य से 4 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
NEET पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर छात्र, कांग्रेस ने दिया खुला समर्थन
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान