कला जगत में गूंजी प्रसून जोशी की उपलब्धि, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से नवाजे गए
मुंबई: सिनेमाई दुनिया के दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। इसी जिले में आयोजित एक भव्य समारोह में गीतकार जोशी को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गीतकार ने अपनी खुशी भी जाहिर की। जानिए उन्होंने क्या कहा।
सम्मानित किए गए गीतकार
खंडवा जिले में एक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसी दौरान प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहे हैं। इसके अलावा भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किशोर कुमार के मजेदार किस्से याद किए। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश का अनमोल रत्न बताया। वहीं सीएम ने प्रसून जोशी को भी शब्दों का जादूगर कहा।
क्या बोले गीतकार?
सम्मान प्राप्त करने के बाद, गीतकार जोशी ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, "जब किशोर दा का निधन हुआ, तब मैं स्कूल में था, लेकिन मैंने अपने करियर में अनगिनत गीत लिखे हैं, काश वे जीवित होते और मेरे लिखे गीतों को अपनी आवाज देते।" इसके साथ ही गीतकार ने कहा कि किशोर कुमार के भीतर का कलाकार बच्चों जैसा था और यह स्वाभाविक गुण बिना किसी प्रयास के उनमें जीवित रहा।
अभी तक इन सितारों को मिल चुका है ये पुरस्कार
आपको बताते चलें कि गीतकार प्रसून जोशी के पहले भी कई लोगों को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार मिल चुका है। अब तक, यह पुरस्कार ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बी.आर. चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल, यश चोपड़ा, देव आनंद, सलीम खान, समीर, प्रियदर्शन, वहीदा रहमान, अमिताभ भट्टाचार्य, धर्मेंद्र और राजकुमार हिरानी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा