जैसलमेर बस हादसा: डीएनए टेस्टिंग शुरू, मृतक परिजनों के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध
जैसलमेर: कल दोपहर जैसलमेर से जोधपुर जा रही केके ट्रैवल्स की बस (RJ 09 PA 8040) में लगी भयानक आग के बाद लगभग 20 लोगों के मरने की खबर है। हादसा इतना भयंकर था कि कई मृतकों की पहचान तक कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन जोधपुर और जैसलमेर ने लापता यात्रियों की पहचान और सहायता कार्यों के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दोनों जिलों का प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और पहचान कार्य में जुटा है। मृतकों की पहचान के लिए उनके दो निकटतम परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 एवं 5 और जवाहर अस्पताल, जैसलमेर के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिनके परिवार के सदस्य इस हादसे के बाद लापता हैं, वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी व सहायता प्राप्त करें।
जोधपुर हेल्पलाइन नंबर:
जिला नियंत्रण कक्ष: 0291-2650349, 2650350
महात्मा गांधी अस्पताल: 9414159222
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), जोधपुर: 9414919021
जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर:
ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल: 9460106451, 9636908033
जिला हेल्पलाइन: 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055
DNA पहचान प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए विशेषज्ञ टीम अजमेर और बीकानेर से जोधपुर पहुंच रही है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा