धनतेरस विशेष: आज और कल के मुहूर्त में करें खरीदारी, मिलेगा दोगुना लाभ
लखनऊ: इस बार धनतेरस का त्यौहार बाजार पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहने वाला है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस के साथ शनिवार से छह दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार त्रयोदशी तिथि का मान शनिवार और रविवार दो दिन तक रहेगा।
ऐसे में दोनों दिन खदीदारी के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। शनिवार दोपहर से लेकर रविवार दोपहर तक त्रयोदशी का मान रहने की वजह से दो दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। गोमतीनगर स्थित विवेकखंड निवासी ज्योतिषाचार्य राधेश्याम शास्त्री ने बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:19 बजे से त्रयोदशी की शुरुआत हो रही है और इसका समापन अगले दिन 19 अक्तूबर को दोपहर 1:52 बजे तक रहेगा। ऐसे में दोनों ही दिन खरीदारी के लिए बेहद उपयुक्त हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 18 अक्तूबर को शाम 7:47 बजे से देव गुरु बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं जो धन-धान्य और वैभव के लिए अच्छा रहेगा।
झाडू अवश्य खरीदें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
वृंदावन योजना सेक्टर-6ए निवासी ज्योतिषाचार्य महेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि ऐसा नहीं है कि धनतेरस पर केवल सोना-चांदी, वाहन या महंगी वस्तुएं ही खरीदें, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने जेब के अनुसार भी खरीदारी कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हल्दी की गांठ मंगल का प्रतीक है और धनिया भी मां लक्ष्मी का प्रतीक हैं।
इसके अलावा किसी भी धातु की मूर्ति जैसे पीतल-तांबे की गणेश-लक्ष्मी, गणेश-गौरी और कुबेर की मूर्ति भी खरीदनी चाहिए। यदि गणेश-गौरी की मूर्ति नहीं मिल रही है तो गणेश-लक्ष्मी के साथ ही एक सुपारी को प्रतीकात्मक रूप से बगल में रखकर मां गौरी की पूजा करनी चाहिए। शनिवार को दोपहर तीन बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है जो शाम छह बजे तक रहेगा, इस दौरान वाहन आदि क्रय करना अधिक शुभ रहेगा।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, प्रदोष काल में शाम 05:48 बजे से 08:20 बजे तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। वृषभलग्न में शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक का समय पूजन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक