ग्रीन पटाखों की मंजूरी, लेकिन बाजारों में बिक रहे हर तरह के पटाखे — नियमों की हो रही खुलेआम अवहेलना
नई दिल्लीः दिल्ली सरकार की पहल पर सुप्रीम कोर्ट ने इस साल दिवाली पर दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने की सर्शत इजाजत दी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बुधवार को ही आया था, जिसके बाद दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में उसके पहले ही पटाखों की खुलेआम बिक्री शुरू हो गई है।
सज गई पटाखों की दुकानें
एनबीटी की पड़ताल में पता चला कि सदर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में भी जगह-जगह सभी तरह के पटाखों की दुकानें सज गई हैं। कहीं खुलेआम दुकानों पर पटाखे मिल रहे हैं, तो कहीं गुपचुप तरीके से ग्राहक को दुकान के अंदर बुलाकर अलग-अलग तरह के पटाखे दिखाए जा रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन तो है ही, सुरक्षा के लिहाज से भी काफी खतरनाक है।
गुरुवार को जब हमने सदर बाजार इलाके में जाकर पड़ताल की तो लाहौरी गेट से लेकर मिठाई पुल, तेलीवाड़ा और कुतुब रोड तक कई ऐसी दुकानें लगी हुई थी, जहां पटाखे बेचे जा रहे थे। कुछ दुकानदारों से बातचीत भी की। उनके पास हर तरह के पटाखे मौजूद थे। फुलझड़ी और अनार-चकरी से लेकर सुतली बम और स्काईशॉट तक हर तरह के पटाखे यहां मिल रहे थे।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक