सिरप कांड का मुख्य आरोपी पहुंचा जेल, 10 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में किया पेश
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में सिरप कांड के मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है। 10 दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां न्यायालय ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा। वहीं मीडिया के कैमरे के सामने आरोपी हाथ दिखाता हुआ नजर आया।
छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ दवा पीने से 24 बच्चों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दवा कंपनी का मालिक रंगनाथन समेत दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीन सोनी व अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद परासिया कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
एसआईटी की टीम ने दवा कंपनी के मालिक को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था और छिंदवाड़ा लेकर पहुंची थी। जहां 10 अक्टूबर को परासिया के कोर्ट में पेश किया था, इसके बाद पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था। एसडीओपी जितेंद्र जाट ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड में लिया गया था। इस दौरान उससे पूछताछ की गई। साथ ही दस्तावेज और कुछ साक्ष एकत्रित किए और पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि जहां मैन्युफैक्चरिंग हो रही थी वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी आधार पर विवेचना में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने परासिया कोर्ट में आरोपी को पेश किया, जहां कोर्ट से बाहर आते समय आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे को देखकर हाथ दिखाता हुआ तस्वीरों में कैद हुआ। तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि कोर्ट से बाहर लाया जा रहा है, तभी काली टीशर्ट पहने और चेहरे पर माक्स लगाया हुआ आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे देखकर हाथ दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है और फिर हाथ नीचे कर लेता है। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर जिला जेल के लिए रवाना होती है।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
होटल की खिड़की बनी मौत का कारण, उदयपुर में 2 साल की बच्ची झील में गिरी