‘दर्शकों को बेवकूफ बना रहे हैं मेकर्स’– हिना खान का बिग बॉस 19 पर आरोप वायरल
मुंबई: बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में बिग बॉस 19 में हुए नॉमिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानिए क्या वाकई शो में हुई हेराफेरी। आखिर एक्ट्रेस ने किस बात का किया जिक्र, जिसे लेकर दर्शकों में एक बहस शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
नॉमिनेशन पर उठाए सवाल!
हिना खान, जो बिग बॉस 11 में प्रतिभागी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘अगर तय नामांकन का कोई एक चेहरा होता तो ऐसा होता। बॉक्स खोलने के लिए सबसे पहले किसको भेजा, सब कुछ यही तय करता है। और हां बॉक्स नंबर चुनने के के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी? हमें क्या पता। जनता जानना चाहती है। दुखद बात है कि शो ने अपना आकर्षण खो दिया है।’
नॉमिनेशन टास्क के दौरान क्या हुआ?
बिग बॉस 19 के नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत कुनिका द्वारा गौरव का नाम लेने से हुई। इसके बाद, गौरव ने नेहल को नॉमिनेट किया, नेहल ने अमाल को बचाया। फिर अमाल ने शहबाज को बचाया, शहबाज ने प्रणीत को नॉमिनेट किया।प्रणीत ने अभिषेक को बचाया, अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया। अंत में, बसीर ने गौरव को नॉमिनेट किया। इस क्रम के परिणामस्वरूप नेहल, बसीर, गौरव और प्रणीत को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया। इसी को लेकर हिना खान ने सवाल उठाए हैं।

₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब