जयपुर-उदयपुर समेत कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जयपुर। दीपावली के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। दीपावली की रात को प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढोतरी हुई थी जिसकी वजह से सर्दी का असर कम हो गया था। अब तापमान में गिरावट आने से फिर सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिसके चलते दो दिन बाद जयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
बूंदाबांदी से डाउन हुआ तापमान, पिलानी और नागौर में सर्वाधिक गिरावट
जयपुर और उदयपुर सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई जिसकी वजह से ठंड का असर बढा है। कई जिलों के तापमान में गिरावट भी आई है। एक ही रात में सबसे ज्यादा गिरावट पिलानी में हुई जहां 4.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान डाउन हुआ। नागौर शहर में भी एक ही रात में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान डाउन हुआ। झुंझुनूं और गंगानगर में भी 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। रात्रि के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई क्योंकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ कई जिलों में दिन से समय बादल छाए रहे।
अब बढ़ेगा सर्दी का असर
मौसम विभाग के मुताबिक अब सर्दी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। इसकी दो वजह मानी जा रही है। पहली वजह तो यह है कि जो नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। उसका असर तीन से चार दिन तक रहने वाला है। दूसरा उत्तरी भारत की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर भी बढ़ने वाला है। ऐसे में सर्दी का असर बढ़ने वाला है।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य