अजमेर में सड़क हादसा: डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार हलवाई की मौत
अजमेर। पुष्कर बायपास माकड़वाली रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे डम्पर चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
युवक पेशे से हलवाई था। वह घर से काम पर निकला था। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गेगल बाघपुरा हाल कल्याणीपुरा निवासी निवासी लक्ष्मण गुर्जर (40) पुत्र छोटू गुर्जर गुरूवार सुबह बाइक पर काम पर निकला था।
पुष्कर बाय-पास माकड़वाली रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार में आए बजरी से भरे डम्पर ने लक्ष्मण की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डम्पर का टायर लक्ष्मण और उसकी बाइक के ऊपर से गुजर गया। इसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक लक्ष्मण गुर्जर के भांजे बबलू गुर्जर ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत
मॉनसून का कहर! कई रूटों पर ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले चेक करें अपडेट
होर्मुज-लाल सागर तनाव के बीच तेल बाजार में हलचल, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित