नाइट बाजार और हेरिटेज लुक पर दिया जोर
जयपुर । सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में चारदीवारी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—अवैध अतिक्रमण, पार्किंग, ई-रिक्शा संचालन, बढ़ती चोरी की घटनाएँ और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने चारदीवारी में बढ़ते अतिक्रमण और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई।
इस पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और व्यापारियों की सहभागिता से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। व्यापारियों की पहल पर महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा बेहतर हो सके।चारदीवारी को हराभरा बनाने के लिए डिवाइडर में पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों द्वारा स्वयं पेड़ लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र को ग्रीन जोन में तब्दील किया जा सके।बैठक में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने, महिला शौचालयों के निर्माण, पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने और नाइट बाजार विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सहभागिता से चारदीवारी के हेरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने