न क्लिक न OTP, सिर्फ एक कॉल और खाते से उड़ गए 6.58 लाख रुपए
रीवा। मऊगंज (Mauganj) से साइबर अपराध (Cyber Crime) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 7 चक्रभाठी निवासी गल्ला व्यापारी मानिक लाल गुप्ता (Manik Lal Gupta) के बैंक खाते (Bank Account) से 6 लाख 58 हजार रुपये की ठगी (Fraud) कर ली गई। वो भी बिना किसी ओटीपी या बैंक डिटेल साझा किए। पीड़ित मानिक लाल गुप्ता के अनुसार, शनिवार शाम उन्हें 9960494075 नंबर से एक वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि “आपके खाते का प्रमाणीकरण किया जा रहा है, खाता 24 घंटे में दोबारा चालू हो जाएगा, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से आठ ट्रांजेक्शन में कुल ₹6.58 लाख रुपये उड़ गए।
व्यापारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो कोई ओटीपी बताया, न किसी लिंक पर क्लिक किया, इसके बावजूद ठगी हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला एडवांस टेक्निकल हैकिंग तकनीक से जुड़ा हो सकता है। पीड़ित ने तुरंत मऊगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की ट्रेसिंग कर रही है।

ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर