दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी कोर्ट ने
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन से आरोपी राजेश भाई खीमजी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, आरोपी राजेश ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उसे आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानी और लगातार सिरदर्द की समस्या हो रही है इसलिए उसका उचित इलाज कराया जाए।
अगली सुनवाई 1 नवंबर को
इस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि आरोपी की सेहत से जुड़ी रिपोर्ट अगली सुनवाई में सामने रखी जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों, राजेश भाई खीमजी और सैयद तसहीन रजा को चार्जशीट की कॉपी भी दी है। कोर्ट ने यह मामला दस्तावेजों की जांच के लिए सूचीबद्ध किया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोपियों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करने का आरोप है। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 1 नवंबर को करेगा।
'जन सुनवाई' के दौरान किया गया था हमला
20 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित आवास में 'जन सुनवाई' के दौरान हमला किया गया था। मुख्य हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट के रहने वाले 41 साल के ऑटो रिक्शा ड्राइवर राजेश भाई खीमजी भाई सकारिया के रूप में हुई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश भाई खीमजी के करीबी सहयोगी तहसीन सैयद को भी गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें उस पर बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 132 (लोक सेवक के काम में बाधा डालना) और धारा 221 (सरकारी कर्तव्यों में बाधा डालना) के तहत आरोप लगाए गए थे।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से मारपीट, डंडे बरसाने का वीडियो आया सामने