सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद कैलाश मकवाना को दो साल का कार्यकाल सुनिश्चित
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना अब अगले साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। डीजीपी मकवाना इसी साल दिसंबर के महीने में रिटायर होने वाले थे. अब उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है। मकवाना साल 2026 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद आदेश
कैलाश मकवाना 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पिछले साल यानी दिसंबर 2024 में उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। वे इस साल दिसंबर के महीने में रिटायर होने वाले थे, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने डीजीपी का कार्यकाल 2 साल तय कर दिया है। इसी गाइडलाइन के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
2014 में मिला विशिष्ट सेवा पदक
डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस सेवा में करियर शानदार रहा है। उल्लेखनीय पुलिस कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2005 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2014 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। संयुक्त मध्य प्रदेश में उन्होंने सेवाएं दी हैं, मकवाना दंतेवाड़ा, बस्तर, मंदसौर और बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध, सीआईडी, इंटेलीजेंस, प्रशासन व नारकोटिक्स के दायित्व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा स्पेशल डीजी सीआईडी एवं डीजी (विशेष पुलिस स्थापना) लोकायुक्त के रूप में भी पदस्थ रहे हैं,कैलाश मकवाना मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले हैं उन्होंने BE और IIT से एमटेक किया है।

निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना