MP के रतलाम में बड़ा खुलासा: इलाज की आड़ में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, बनी SIT टीम
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में इलाज करने की आड़ में धर्मांतरण के मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जांच के लिए SIT गठित की है. आरोपी पास्टर गॉडविन को दो दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. पास्टर को पुलिस ने झाबुआ से हिरासत में लिया है.
क्या है पूरा मामला?
रतलाम में 5 सितंबर को औद्योगिक थाना क्षेत्र के शिवशक्तिनगर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए. लोगों ने आरोप लगाया कि इन्हें इलाज के बहाने धर्मांतरण के लिए लाया गया था. बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की. पुलिसबल मौके पर पहुंचा और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी विक्रम को अगले दिन गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया गया है.
60 हजार की सैलरी मिलती थी
गॉडविन, झाबुआ जिले के मोहनपुरा में एक चर्च में पास्टर था. ये ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ संस्था से जुड़ा है. यह संस्था केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की है. पास्टर गॉडविन को चर्च की देखरेख, धर्म के प्रचार और प्रसार एवं प्रार्थना करवाता था. पुलिस पूछताछ में पास्टर ने बताया कि उसे हर महीने 60 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी.गॉडविन इसमें से 4 से 5 हजार रुपये मुख्य आरोपी विक्रम के खाते में ट्रांसफर करता था.पास्टर यह रुपये विक्रम को मदद के लिए भेजता था.
जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित
पुलिस ने धर्मांतरण केस की जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित की है. इस जांच दल की अध्यक्षता CSP सत्येंद्र घनघोरिया करेंगे. इस केस के तार केरल से जुड़े होने के इनपुट मिले हैं. SIT केस की जांच के लिए केरल भी जा सकती है और साक्ष्य इकट्ठा कर सकती है.

तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब