‘कमरे में घुस आया था डायरेक्टर’, फराह खान ने सुनाई दर्दनाक घटना और बताया क्या किया फिर!
मुंबई: फराह खान बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज की जज भी रही हैं। अब वो फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल में सबसे ज्यादा व्यस्त रहती हैं। जहां वो अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्स के घर पहुंचती हैं या उन्हें अपने घर बुलाती हैं। इस बीच अब फराह खान ने अपने साथ हुए एक उस अजीबोगरीब हादसे को याद किया, जब एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया था।
जब फराह के कमरे में घुसा एक निर्देशक
फराह खान अनन्या पांडे के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान फराह ने अपने करियर, निजी जीवन और अपनी जर्नी को साझा किया। इसी दौरान फराह ने उस घनटाक्रम को भी याद किया, जब एक निर्देशक कमरे में उनके ज्यादा ही करीब आने लगा था। फराह ने बताया कि तुम्हें पता है ट्विंकल, मैं कितनी हॉट थी। तुम्हें उस निर्देशक के बारे में पता है जब उसने मेरे ऊपर डोरे डालने की कोशिश की थी?
जब मैं बिस्तर पर थी, तब वह किसी गाने या किसी और चीज पर बात करने के लिए मेरे कमरे में आया और मेरे बगल में आकर बैठ गया। इसके बाद मुझे उसे वहां से लात मारकर निकालना पड़ा। फराह की ये बात सुनकर ट्विंकल और काजोल हंसने लगे। इसके बाद ट्विंकल ने इस किस्से पर हामी भरते हुए कहा कि वह निर्देशक किसी भी हालत में फराह के पीछे पड़ा रहा। आखिर इसे उसे लात मारनी पड़ी। यह सब हुआ। मैं खुद इसकी गवाह थी।
फराह ने बताया सेट पर क्यों होते हैं अफेयर्स
इस एपिसोड के दौरान फराह ने ये भी बताया कि उन्हें समझ में आ गया है कि सेट पर अफेयर्स क्यों होते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साझा किया कि आखिर क्यों उन्होंने क्यों बोमन ईरानी के साथ 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' में काम किया। फराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। शायद मैं बेकार बैठी थी और फिर बोमन ने मुझे फोन किया और संजय भंसाली मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन सेट पर रहूंगा। इस फिल्म में मुझे बोमन के साथ काम करके अच्छा लगा। लेकिन इसके बाद मैंने तय कर लिया कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है। मुझे इससे नफरत थी। आपको बस बैठकर इंतजार करना होता है। फराह ने बताया कि मैंने बोमन से कहा कि अब मुझे पता चला कि लोग सेट पर अफेयर क्यों करते हैं। यह बस बोरियत के कारण होता है।
यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं फराह
फराह खान की बात करें तो वो इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। जहां सेलेब्स उनके साथ नजर आते हैं। वो या तो सेलेब्स के घर का टूर करती हैं या फिर सेलेब्स उनके घर आते हैं।

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता