राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, मिलेगी फ्री बिजली की सुविधा
डिस्कॉम्स ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत नि:शुल्क बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन आखिर गुरुवार को जारी कर दी। इसमें साफ हो गया है कि 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 17000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी तो देगी, लेकिन उन्हें पहले अपने खर्चे पर पैनल लगाना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्र सरकार की 33 हजार रुपए की सब्सिडी जारी होने के बाद डिस्कॉम अतिरिक्त सब्सिडी खाते में जमा कराएगा।
जिनकी खुद की छत होगी, सोलर पैनल उन्हीं के लगाए जाएंगे
वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिनके पास खुद की छत होगी, उन्हीं के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। खास यह है कि इस योजना में प्रतिमाह 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे करीब 77 लाख उपभोक्ता हैं।
डिस्कॉम लेगा लोन
उपभोक्ताओं को सब्सिडी का पैसा चुकाने के लिए डिस्कॉम लोन लेगा। इस लोन राशि की जो किस्त होगी, उतनी राशि सरकार डिस्कॉम को देगी।
यह रहेगी प्रक्रिया…
1- पंजीकृत उपभोक्ता को राजस्थान डिस्कॉम वेबसाइट या बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर सहमति देनी होगी।
2- फिर उन्हें राष्ट्रीय पोर्टल (पीएम सूर्यघर योजना) पर अधिकृत विक्रेता का चयन करके खुद का सोलर पैनल लगाना होगा।
3- सोलर सिस्टम की क्षमता कम से कम 1.1 किलोवाट होगी।
4- सोलर लगने के बाद टीम निरीक्षण कर सब्सिडी स्वीकृत करेगी।
इन उपभोक्ताओं का बिल आएगा शून्य
150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। योजना से जुड़ने वालों को केन्द्र के साथ राज्य सरकार की तय सब्सिडी मिलेगी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने