दुर्ग में नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, दवा के रिएक्शन की आशंका
दुर्ग। जिले के जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। सर्जरी टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में ही दोनों मरीजों को अचानक झटके और शरीर में अकड़न होने लगी थी।
स्थिति गंभीर होती देख सर्जरी टीम ने तुरंत दोनों को 200 मीटर दूर स्थित आईसीयू में शिफ्ट कराया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के अनुसार, बजरंग नगर निवासी 27 वर्षीय पूजा यादव ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। वहीं, सिकोला भाटा निवासी 30 वर्षीय किरण यादव को परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाना चाह रहे थे, तभी उनकी भी सांस थम गई।
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने किरण यादव को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में आशंका जताई है कि सर्जरी के दौरान इस्तेमाल की गई किसी दवा का रिएक्शन इस हादसे की वजह हो सकता है।
सिविल सर्जन और सर्जन टीम दोनों ने दवा के रिएक्शन को ही मौत का संभावित कारण बताया है। अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
महिलाओं के परिजन, जिन्होंने सुबह उन्हें सकुशल भर्ती कराया था, इस अचानक हुई मौत से सदमे में हैं। फिलहाल, दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है ताकि असली वजह का पता चल सके।

शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं