जयपुर, जोधपुर और कोटा में अब एक-एक नगर निगम, सरकार ने भेजा कैडर रिव्यू प्रस्ताव वित्त विभाग को
जयपुर। राजस्थान के तीन शहर- जयपुर, कोटा और जोधपुर में अब दो-दो नगर निगमों की जगह एक-एक निगम अस्तित्व में आ जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग ने इस दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। विभाग की ओर से कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।
स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि तीनों शहरों के लिए एकीकृत निगम के अनुसार कैडर रिव्यू का प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही वित्त विभाग से मंजूरी मिलने की संभावना है।
जल्द होगा 3 शहरों में निगम का प्रायोगिक गठन
उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में तीनों शहरों में एक निगम का प्रायोगिक गठन कर दिया जाएगा, ताकि आमजन से जुड़े कामकाज प्रभावित न हों। जैन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नए निगम के नाम से स्टेशनरी तैयार कराई जाए, ताकि भू-खंडों के पट्टे, प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज एकीकृत निगम के नाम से जारी किए जा सकें।
आइएएस पदों को लेकर भी उच्च स्तर पर मंथन जारी
इधर, एक निगम व्यवस्था लागू होने के बाद आइएएस पदों को लेकर भी उच्च स्तर पर मंथन जारी है। यह तय किया जा रहा है कि किन पदों को एपीओ माना जाए, किन अधिकारियों को आयुक्त बनाया जाए और किन अफसरों की वहां तैनाती की जाए।

नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क