किसानों के लिए खुशखबरी...13 नवंबर को CM जारी करेंगे 300 करोड़ रुपये...जानिए कैसे मिलेगा पैसा
MP News: मध्य प्रदेश सरकार किसानों को तोहफा देने जा रही है. जल्द ही प्रदेश के 1.32 लाख किसानों के खातों में सीएम मोहन यादव ने 300 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. ये राशि सोयाबीन उत्पादित करने वाले किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत ट्रांसफर की जाएगी.
13 नवंबर को जारी होगी राशि
दरअसल, सोयाबीन की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने भावांतर भुगतान योजना शुरू की है. भावांतर भुगतान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के खाते में सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राशि जारी करेंगे. कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हम हर दिन मॉडल रेट जारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 13 नवंबर को देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव 1.32 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे.
9.36 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
राज्य में 9.36 लाख किसानों ने भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्टर्ड किसानों की भूमि करीब 22 लाख 64 हजार हेक्टेयर है. सोयाबीन की खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है. एक अनुमान के मुताबिक अब तक 25 हजार 999 टन सोयाबीन की खरीदी हो चुकी है.
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मध्य प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर – 0755-2704555 पर किसान से लेकर व्यापारी तक कॉल करके अपनी समस्या का हल पा सकेंगे. सोयाबीन का विक्रय अगले साल 15 जनवरी तक जारी रहेगा. हेल्पलाइन नंबर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सेवा में उपलब्ध रहेगी.

शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी