अंता में कांग्रेस का परचम, भाया की लैंडस्लाइड जीत पर गहलोत का बड़ा बयान
जयपुर। अंता विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया ने धमाकेदार जीत हासिल की। भाया ने 15594 मतों के साथ जीत दर्ज की है। वहीं इस उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
भाजपा के मोरपाल सुमन 53868 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर सिमट गए। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को 53740 वोट मिले। इधर, प्रमोद जैन भाया की जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाया की जीत पर बधाई दी है तो वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
दो साल में ही सरकार पर एंटी-इनकंबेंसी हावी
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि, अंता उपचुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए मैं सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया को हार्दिक बधाई देता हूं। अंता की जीत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आमजन का विश्वास एक बार फिर मजबूत किया है।
गहलोत ने आगे कहा, भाजपा सरकार पिछले दो वर्षों की अपनी एक भी ठोस उपलब्धि बताने में नाकाम रही है। हमारी लोकप्रिय जनहितकारी योजनाओं को कमजोर करने के कारण आम आदमी बेहद परेशान है और यह परिणाम कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में चलाई गई योजनाओं पर जनता की मुहर है।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान