छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र आज, 25 सालों की विरासत को किया जाएगा सलाम!
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आज विशेष सत्र बुलाया गया है. ये सत्र बेहद खास रहने वाला है क्योंकि अगली बार विधानसभा सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा. इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा.
पुराने विधानसभा भवन को विदाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आयोजित होने वाले स्पेशल सेशन का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा’ रखा गया है. इस सेशन के दौरान प्रदेश की अब तक की पॉलिटिकल, सोशल और अन्य क्षेत्रों में विकास यात्रा को याद किया जाएगा.
25 साल में 4 मुख्यमंत्रियों का काल
छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना. राज्य के गठन से लेकर अब तक 25 साल हो गए हैं. इस दौरान पांच बार 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 को विधानसभा चुनाव हुए. चार मुख्यमंत्री अजीत जोगी, डॉ रमन सिंह, भूपेश बघेल और विष्णुदेव साय का कार्यकाल देखा. दो बार कांग्रेस और चार बार बीजेपी सत्ता पक्ष में बैठी नजर आई.
शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था. नए भवन को हाईटेक बनाया है. आधुनिक होने के साथ-साथ इस इमारत में राज्य की सांस्कृतिक झलक मिलती है. डिजिटल कार्यप्रणाली, पेपरलेस सत्र और उन्नत सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में ही आयोजित किया जाएगा.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक