दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेकाबू, कई इलाकों में AQI 400 के पार
दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला जहर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. समीर ऐप के मुताबिक आज भी तीन इलाकों में AQI 400 के पार है. इनमें बवाना का AQI- 419, जहांगीरपुरी का AQI- 414, वजीरपुर का AQI-410 है, जहां हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है.
इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है. इनमें अलीपुर का AQI– 373, आनंद विहार का AQI– 382, अशोक विहार का AQI– 381, आया नगर का AQI- 306, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-348, चांदनी चौक का AQI- 380, मथुरा रोड का AQI- 349, कर्णी सिंह का AQI– 324, डीटीयू का AQI– 383, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI– 339, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 337, मुंडका का AQI- 359, नरेला का AQI- 387, नेहरू नगर का AQI-381, नॉर्थ कैंपस का AQI- 356 है.
300 के पार इन इलाकों का AQI
ओखला फेज-2 का AQI- 349, पटपड़गंज का AQI– 349, पंजाबी बाग का AQI- 371, पूसा का AQI-328, आरके पुरम का AQI- 364, रोहिणी का AQI- 384, आरके पुरम का AQI- 364, रोहिणी का AQI-384, शादीपुर का AQI- 296, सीरीफोर्ट का AQI– 338, सोनिया विहार का AQI– 372, श्री अरबिंदो मार्ग का 303, विवेक विहार का AQI– 396,आईजीआई एयरपोर्ट का AQI– 305, दिलशाद गार्डन का AQI-320, आईटीओ का AQI- 358 है.
हालांकि, कुछ इलाकों में 300 से कम AQI भी है. इनमें नजफगढ़ का AQI-295, लोधी रोड का AQI- 199, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 281, मंदिर मार्ग का AQI- 197, द्वारका का AQI- 279 है, लेकिन स्थिति यहां भी खराब है. क्योंकि हवा की गुणवत्ता इन इलाकों में भी खराब ही है. वहीं गाजियाबाद का AQI भी 418 है. गुरुग्राम का 271 और नोएडा का 362 AQI दर्ज किया गया है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है. दिल्ली का AQI 459 है.
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट
वहीं अगर दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है और प्रदूषण से भी लोगों की हालत खराब है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक