ड्राय फ्रूट और भांग से हुआ बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब
अगहन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती हुई। इस विशेष अवसर पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए और कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह चार बजे बाबा महाकाल का जागरण किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा का सुंदर श्रृंगार डॉयफ्रूट और भांग से किया। यह श्रृंगार बेहद आकर्षक और दिव्य दिखाई दे रहा था। भस्म आरती के दौरान भक्तों ने “जय श्री महाकाल” के जयकारों के साथ भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन किए।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भस्म आरती वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर शुरू होती है। मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में स्थित भगवान की सभी प्रतिमाओं का पूजन किया जाता है। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजा के दौरान पहले घंटाल बजाया जाता है और हरि ओम का जल अर्पित किया जाता है।
पुजारियों ने बाबा महाकाल का सुंदर श्रृंगार कर कपूर आरती की और फिर नया मुकुट पहनाया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज की भस्म आरती की खास बात यह रही कि बाबा का श्रृंगार डॉयफ्रूट और भांग से किया गया था, जिससे उनका दिव्य स्वरूप और भी उज्ज्वल दिख रहा था। हजारों भक्तों ने इन पावन दर्शन का लाभ लिया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” की गूंज सुनाई देती रही। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। आज की आरती में भक्तों ने उस अद्भुत और दिव्य अनुभव को महसूस किया।

भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा