प्रगति मैदान में फेयर के दौरान हुई बड़ी चोरी, एक लाख रुपये की साड़ी ले उड़े चोर
दिल्ली | दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग देशभर से यहां पहुंच रहे हैं. भारत मंडपम में आयोजित यह ट्रेड फेयर अपनी रौनक, भीड़ और सांस्कृतिक झलकियों के लिए मशहूर है, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं|
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के साथ चल रहा है. इस मेले में देश–दुनिया के कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स पेश करते हैं, जो विजिटर्स के लिए नए इनोवेशन और क्राफ्ट देखने और खरीदने का बड़ा मौका है|
करीब एक लाख रुपये कीमत की साड़ी चोरी हो गई
मेले में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ने के बाद चोर सक्रिय हो गए हैं. भीड़भाड़ वाले हॉल और पवेलियन पर बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना में ट्रेड फेयर के एक हॉल से करीब एक लाख रुपये कीमत की साड़ी चोरी हो गई. यह साड़ी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गई थी, लेकिन चोर कब और कैसे ले उड़े, इसका किसी को पता ही नहीं चला. गुरुवार को पुलिस को इस चोरी की जानकारी मिली, हालांकि अभी तक आयोजकों या दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती जांच शुरू कर दी है|
हुलिए की पहचान करने की की जा रही है कोशिश
सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है. पुलिस ने फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और वीडियो के आधार पर चोरों के हुलिए की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. ट्रेड फेयर में चोरी की ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं. हर साल किसी न किसी दुकान से महंगे सामान गायब होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. भीड़ के समय चोर बड़ी चालाकी से दुकान के कोने में घुसकर या किसी को बातों में उलझाकर सामान उठा ले जाते हैं|

इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
किशोरी को घर से ले जाने और शोषण कराने का आरोप, कार्रवाई में नूरजहां का मकान ध्वस्त
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत