राष्ट्रपति व पीएम मोदी की तस्वीर के सामने राजस्थान विधायक का बहरीन में भव्य स्वागत
जयपुर: बहरीन में भारत के राजदूत विनोद के. जैकब ने रविवार को इंडिया हाउस में राजस्थान के विधायक सचिन पायलट का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-बहरीन रिश्तों और आपसी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की। भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'राजदूत विनोद के. जैकब ने राजस्थान विधानसभा के माननीय सदस्य सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। चर्चा के दौरान भारत-बहरीन संबंधों और भारतीय डायस्पोरा के सकारात्मक योगदान पर जोर दिया गया।'
इस दौरान सचिन पायलट भारतीय दूतावास में 'डायरी' में अपने विचार लिखते नजर आए। जिस चेयर पर सचिन पायलट बैठे थे, उसके सामने टेबल थी। जिस पर एक साइड राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तो दूसरी ओर पीएम मोदी की तस्वीर रखी हुई थी।
भारत और बहरीन के बीच रिश्ते मजबूत: सचिन पायलट
सचिन पायलट ने बताया कि उनकी बातचीत काफी सार्थक और उपयोगी रही। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'बहरीन में भारतीय राजदूत विनोद जैकब के साथ बेहद सार्थक चर्चा हुई। भारत और बहरीन के बीच वर्षों पुराने द्विपक्षीय संबंध सांस्कृतिक जुड़ाव, आर्थिक सहयोग और भारतीय समुदाय के योगदान से और मजबूत हुए हैं।'
बहरीन के राजस्थानी समुदाय ने भी किया पायलट का स्वागत
बहरीन में बसे राजस्थानी समुदाय ने भी सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। पायलट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'बहरीन के राजस्थानी समुदाय द्वारा मिले सम्मान के लिए धन्यवाद। अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए उन्होंने जो मजबूत पहचान बनाई है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।'
‘ जयपुर फुट ’ को लेकर डी.आर. मेहता से हुई चर्चा
पायलट ने इससे पहले जयपुर फुट को और अधिक लोगों तक मुफ्त पहुंचाने को लेकर डी.आर. मेहता से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'डॉ. डी.आर. मेहता जी की सेवा-भावना ने अनगिनत दिव्यांगजन को ‘जयपुर फुट’ के जरिए नई जिंदगी दी है। यह नवाचार आत्मनिर्भरता और उम्मीद का प्रतीक बन चुका है।'
ICAI बहरीन चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन में बोले पायलट
सचिन पायलट ने बहरीन में ICAI चैप्टर द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ‘फ्यूचर रेडी’ में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 'भारत की वैश्विक विकास और आर्थिक साझेदारी की प्रतिबद्धता भविष्य को आकार दे रही है। आगे आने वाली चुनौतियों के लिए विशेषकर युवाओं को तैयार रहना होगा।'

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश