CM साय का दिल्ली गेमप्लैन! आज इन्वेस्टर कनेक्ट में स्टील-टूरिज़्म दिग्गजों से मिलेंगे, ‘इनवेस्टमेंट लेटर’ सौंपेंगे
CG News: CM विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं. इसी को लेकर सोमवार को भारत मंडपम में 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए. वहीं आज CM साय सुबह 11 बजे से 1 बजे तक इन्वेस्टर कनेक्ट में शामिल होंगे.
इसके बाद दोपहर 2:15 से 4:15 छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट में शिरकत करेंगे. वहीं पर्यटन केंद्र की दृष्टि से भी ये इन्वेस्टर कनेक्ट महत्वपूर्ण है. वहीं शाम 5 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे.
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए CM साय
बता दें कि सोमवार को भारत मंडपम में 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए. जहां भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का शानदार प्रदर्शन हुआ. मुख्यमंत्री साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. व्यापार मेले में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और लोक-संस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जोश, ऊर्जा और आनंद भर दिया.

कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव