किसी को जेल में डालकर गायब नहीं कर सकते, पाक सरकार की चुप्पी चिंताजनक
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर पाकिस्तानी सरकार की चुप्पी को चिंता जनक बताया और कहा कि आप किसी को जेल में डालकर गायब नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, लेकिन यहां एक इंसान की जिंदगी दांव पर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थरुर ने इमरान खान के स्वास्थ्य की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए सही नहीं है, लेकिन इस पूरे मामले में जिस तरह की खामोशी है, वह निश्चित रूप से चिंता की बात है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि सबसे बुरी स्थिति आ चुकी है, लेकिन पाकिस्तान सरकार और वहां के अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। ये चुप्पी अच्छी नहीं है।
उन्होंने इमरान खान के बेटे के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बेटे ने कहा है कि वह अपने पिता के जिंदा होने का सबूत चाहते हैं। अभी तक किसी ने भी ये सबूत नहीं दिया है कि उनके पिता जिंदा हैं। यह बेहद चिंताजनक है, मैं सिर्फ एक सामान्य भारतीय नागरिक के तौर पर बोल रहा हूं, ये हमारी विदेश नीति का मामला नहीं है। यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, लेकिन यहां एक इंसान की जिंदगी दांव पर है। थरूर ने कहा कि क्रिकेट प्रेमी और दूसरे लोग भी जानना चाहते हैं कि इमरान खान के साथ हुआ क्या है। आप किसी को जेल में डालकर उसे गायब नहीं कर सकते, अगर कुछ हुआ है तो अधिकारियों को साफ-साफ बताना चाहिए। मेरी निजी राय में, सच्चाई सामने आनी चाहिए।
बता दें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ पाकिस्तानी मीडिया चैनलों पर इमरान खान की सेहत बिगड़ने और यहां तक कि उनकी मौत तक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों को उनके बेटे सुलेमान खान और कुछ पीटीआई नेताओं ने भी समर्थन किया। उधर, पाकिस्तान सरकार और जेल प्रशासन ने अभी तक इन सभी अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे इमरान की सेहत को लेकर शक बढ़ता जा रहा है। इमरान मई 2023 से जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी का दावा है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।

अस्त्र मिसाइल की ताकत का दुनिया में जलवा, भारत से खरीद में कई देश दिखा रहे दिलचस्पी
लाठीचार्ज विवाद गरमाया, अभिजीत दीपके बोले- किसी अनहोनी की जिम्मेदारी सरकार की होगी
टीम चयन को लेकर गंभीर घिरे, दिग्गज ने कहा- संजू और वैभव के बाद अब यह खिलाड़ी भी शिकार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, फोटो हुई वायरल
अब पढ़ाई का सफर होगा आसान, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी योजना का मिलेगा फायदा
सपा-रालोद फॉर्मूले की भाजपा में एंट्री? सीटों के बंटवारे पर चल रही चर्चा
संसद में नहीं थम रहा नीट का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन बाधित
PM मोदी बोले- पेपर लीक रोकना देश की जिम्मेदारी, छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
दिल्ली के घर में लगी भयानक आग, एक परिवार की तीन जिंदगियां खत्म