मजदूर ने कलेक्ट्रेट में मचाया बवाल, कलेक्टर के केबिन के सामने खुद पर डाला पेट्रोल
कटनी: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी कलेक्ट्रेट (Katni Collectorate) में मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धुरी गांव निवासी मजदूर भारत पटेल ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया. यह पूरी घटना कलेक्टर केबिन के ठीक बाहर हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और आग लगाने से रोक दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया गया.
पीड़ित भारत पटेल का आरोप है कि वह एक साल से लगातार जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. उसने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को गांव के कुछ दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में उससे मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं. आर्थिक तंगी के कारण वह अब आगे इलाज नहीं करवा पा रहा है. उसका कहना है कि सरकारी अस्पताल में भी उसे उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है.
भारत के अनुसार, आज उसने कलेक्टर को पूरा मामला बताया, लेकिन उन्हें फिर वही सालह मिली कि जिला अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं. इससे वह निराश और गुस्सा हो गया. इसी बात से नाराज होकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया. वहीं मामले को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि फरियादी जनसुनवाई में मिला था, उसने स्वास्थ्य समस्या बताई, जिस पर मैंने तत्काल जिला अस्पताल की टीम को निर्देश दिए. ऑर्थोपेडिक सर्जन का अपॉइंटमेंट भी फिक्स कराया. इसके बावजूद बाहर निकलते ही उसने यह अप्रिय कदम उठाया. उसे जिला अस्पताल में भेजा गया है और इलाज जारी है.
इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि फरियादी की शिकायतें सुनी गई हैं. यदि कोई पक्षपात या अन्य समस्या पाई जाती है तो उस पर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी