महिला कांग्रेस की शक्ति रैली ने बदला सियासी माहौल, दोपहर तक भोपाल में गरजेगी ताकत
इंदौर | मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर यानी आज इंदौर से भोपाल तक विशाल वाहन रैली निकाली जा रही है. इस रैली का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा करेंगी. उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगी |
यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने पर वाहन रैली का आयोजन हो रहा है. इस रैली के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. वाहन रैली और पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 2 दिसंबर को ही इंदौर पहुंच गई है |
इंदौर से शुरू होकर भोपाल आएगी वाहन रैली
महिला कांग्रेस की वाहन रैली सुबह 8:30 बजे इंदौर से शुरू होगी. रैली शहर के अरविंदो अस्पताल से सांवेर, बड़ोदिया खान, तपोभूमि, देवास, सोनकच्छ, मेघवाड़ा, जावर, आस्टा और सीहोर से होते हुए दोपहर करीब 1:00 बजे भोपाल पहुंचेगी. रैली के स्वागत के लिए पूरे रास्ते पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह रैली का स्वागत किया जाएगा |
भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगी अध्यक्ष रीना
वाहन रैली के भोपाल पहुंचने के बाद रीना बौरासी अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी. इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे |

फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी