दिल्ली में इस साल 13,000 महिलाएं लापता, पुरुषों की संख्या भी है चौंकाने वाली
दिल्ली | दिल्ली में इस साल 15 नवंबर तक कुल 21,591 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है, जिनमें से 13,072 महिलाएं और 8,519 पुरुष हैं. दिल्ली पुलिस ने यह आंकड़ा मंगलवार को जारी किया है. पुलिस का कहना है कि लापता लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की बनी हुई है तथा मध्य नवंबर तक दर्ज ऐसे मामलों में 60 प्रतिशत मामले महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी के हैं |
पुलिस के आंकड़ों से पता चला है कि 15 अक्टूबर तक लापता लोगों की संख्या 19,682 थी, जिसमें एक महीने में 1,909 और मामले जुड़ गए, यानी उसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी. इस एक माह में और 1,155 महिलाएं एवं 754 पुरुषों की गुमशुदगी की शिकायतें आईं |
339 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज
आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम उम्र के समूह, यानी 0 से 8 वर्ष के बच्चों में, 15 नवंबर तक कुल 339 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 136 (40 प्रतिशत) लड़कियां और 203 (60 प्रतिशत) लड़के थे. पुलिस ने इस श्रेणी के 192 बच्चों को ढूंढ निकाला, जबकि 147 अभी भी लापता हैं |
लगातार बढ़ रहे आंकड़े
15 अक्टूबर के आंकड़ों की तुलना में, जब इस आयु वर्ग के 304 बच्चे लापता हुए थे, यह संख्या 35 मामलों की वृद्धि दर्शाती है. लापता लड़कियों की संख्या 124 से बढ़कर 136 हो गई, जबकि लापता लड़कों की संख्या 180 से बढ़कर 203 हो गई. आंकड़ों से पता चला कि आठ से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लापता होने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है |
जांच में जुटी पुलिस
15 नवंबर तक इस आयु वर्ग में गुमशुदगी के कुल मामलों की संख्या 422 तक पहुंच गई, जिनमें 143 लड़कियां (34 प्रतिशत) और 279 लड़के (66 प्रतिशत) शामिल थे. 27 नवंबर को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 332 का पुलिस ने पता लगा लिया, जबकि 90 का अभी तक पता नहीं चल पाया है |

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह