गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध मकान पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
दुर्ग : जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को हुई गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश करण साव के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार तड़के नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर स्थित आरोपी के घर पर बने अतिरिक्त निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गोलीकांड की वारदात और गिरफ्तारी
घटना 14 नवंबर की शाम 6:30 बजे घटी थी, जब जामुल के कैलाश नगर में बाइक सवार दो शूटरों ने विकास प्रजापति पर फायरिंग की। गोली उनके दाहिने कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात के बाद शूटर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में मुख्य आरोपी करण साव को बैकुंठ धाम, छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके पांच अन्य सहयोगियों को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई
भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि समृद्धि बाजार क्षेत्र में आरोपी द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिस पर निगम पहले ही नोटिस जारी कर चुका था। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र में आता है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य अवैध निर्माणों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का आरोप: टारगेटेड कार्रवाई
करण साव के परिजनों का कहना है कि प्रशासन उनकी संपत्ति को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रहा है, जबकि आसपास कई अन्य अवैध निर्माण भी मौजूद हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस आरोप पर निगम अधिकारियों ने कहा कि सभी अवैध निर्माणों की जानकारी जुटाई जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह