शिकारा यात्रा के लिए तैयार होगा भोपाल का बड़ा तालाब, सीएम देंगे सौगात
भोपाल | जल्द ही सिटी ऑफ लेक्स भोपाल में श्रीनगर की डल झील का नजारा देखने को मिलेगा | टूरिस्ट बड़े तालाब की लहरों पर ‘शिकारा बोट’ का आनंद ले सकेंगे. लेक व्यू स्थित बोट क्लब में मोटर बोट बंद होने के बाद फिर एक बार माहौल गुलजार होने वाला है | सीएम मोहन यादव 4 दिसंबर को 20 शिकारा बोट की सौगात देंगे. इसे मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अंतर्गत चलाया जाएगा |
NGT ने बंद की थी डीजल बोट
दो साल पहले यानी साल 2023 में डीजल बोट से प्रदूषण की वजह से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून ने मोटर बोट और क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी थी | इस वजह से टूरिस्ट की संख्या में तेजी से रुकावट आई थी | इसके बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पैदल बोट और साइकिल बोट की सौगात दी थी |
इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलेगी बोट
दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून ने प्रदूषण का हवाला देते हुए क्रूज और जलपरी बोट पर रोक लगा दी थी | अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (MPT) क्रूज को डीजल की जगह इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलने की तैयारी कर रहा है | बड़े तालाब की लहरों पर क्रूज फिर से फर्राटा नजर आएगा और शिकारा बोट पर टूरिस्ट बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे |

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित