दिल्ली में खून से दहशत! शकरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, मदनपुर खादर में चाकूबाजी से दो मारे गए
दिल्ली | पूर्वी दिल्ली में एक हत्या के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई। शकूरपुर इलाके में बीती शाम को हुई एक सनसनीखेज घटना में 22 वर्षीय युवक देव कुमार को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस को बीती रविवार शाम करीब 5:28 बजे राम टेंट हाउस, मेन मार्केट, शकूरपुर के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई पर हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खून बिखरा हुआ पाया गया और लोगों की भीड़ जमा थी। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि घायल व्यक्ति को पहले पटेल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
मृतक की पहचान देव कुमार, 22 वर्ष, निवासी शकूरपुर खास के रूप में हुई है। उसे दाहिनी जांघ पर तेज धार वाले हथियार से कई घाव आए थे। एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में पुलिस ने एमएलसी की जांच की, जिसमें पीड़ित की दाहिनी जांघ पर तीन साफ कटने के घाव पाए गए।
पुलिस ने उन रिश्तेदारों से मुलाकात की जो पीड़ित को अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में ले जाते समय, पीड़ित ने संकेत दिया था कि उसे इलाके के एक परिचित व्यक्ति ने चाकू मारा है। पुलिस ने पीड़ित के रिश्तेदार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एलएनजेपी मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में चाकूबाजी
वहीं दूसरी तरफ कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर में बीती शाम एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों में से एक 19 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दो पीड़ितों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हमले का मुख्य मकसद व्यक्तिगत दुश्मनी प्रतीत हो रहा है।

भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
बहुड़ा यात्रा के बीच स्वास्थ्य संकट, एक की मौत, 105 अस्पताल पहुंचे
जहरीले मक्का के दानों से पांच मोरों की मौत, वन विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई
PM मोदी का सेल्फी वीडियो बना दुनिया का नंबर-1, युवाओं से की बड़ी अपील
राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान, 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जल्द निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
एमपी में अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी