सालगिरह पर CM का बड़ा ऐलान, स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ और विकास रथों की हरी झंडी
जयपुर | राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार, 12 दिसंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में ‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में 333 चयनित स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपये की फंडिंग प्रदान करेंगे। कॉन्क्लेव में स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा उद्यमी अपने नवाचार आधारित उत्पाद और सेवाएं प्रस्तुत करेंगे। सफल स्टार्टअप फाउंडर अपने अनुभव साझा करेंगे और राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन की शुरुआत भी इसी अवसर पर होगी। कार्यक्रम में आईटी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी शामिल होंगे।
आईस्टार्ट से मजबूत हुआ स्टार्टअप इकोसिस्टम
मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में आईस्टार्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और फंडिंग दी गई, जिससे राजस्थान देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। नवाचार दिवस युवाओं में नई ऊर्जा जगाने और यह संदेश देने का माध्यम बनेगा कि राजस्थान अब नवाचार और स्टार्टअप्स का प्रमुख केंद्र है।
मुख्यमंत्री 50 विकास रथों को दिखाएंगे हरी झंडी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनके माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में राज्य सरकार की योजनाओं, दो वर्षों की विकास उपलब्धियों तथा नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल, क्रियान्वित योजनाओं, प्रमुख उपलब्धियों तथा विकास की दिशा में उठाए गए सार्थक कदमों, राज्य में आधारभूत संरचना, विकास, सामाजिक सुरक्षा तंत्र, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कृषि उन्नयन, औद्योगिक प्रगति तथा सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा