दिल्ली में नकली दवा माफिया का पर्दाफाश, पुलिस ने जब्त किया भारी स्टॉक
दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाओं के एक बड़े और संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में करीब 2.3 करोड़ रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई है. ये दवाएं असली ब्रांड के नाम पर देशभर में सप्लाई की जा रही थीं, जो आम लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा थीं |
बेटनोवेट सी और क्लोप सी जैसी नकली दवाओं का चल रहा था खेल
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव भगत और श्रीराम उर्फ विशाल गुप्ता के रूप में हुई है |क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बाजार, दिल्ली में नकली दवाओं की बड़े पैमाने पर सप्लाई हो रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने सदर बाजार में छापा मारा, जहां से Betnovate C और Clop G जैसी शेड्यूल-H श्रेणी की नकली मलहम बड़ी मात्रा में बरामद की गईं. ये दवाएं आमतौर पर त्वचा रोग और खेल से जुड़ी चोटों में इस्तेमाल होती हैं, इसलिए इनका नकली होना बेहद खतरनाक है |
गजियाबाद के लोनी में चल रही थी नकली दवाओं की फैक्ट्री
दिल्ली पुलिस की जांच में पुलिस लोनी गाजियाबाद के मेरपुर हिंदू गांव पहुंची जहां एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ. यहां से हजारों तैयार नकली ट्यूब, करीब 350 किलो नकली मलहम, कच्चे केमिकल, पैकिंग मटीरियल और दवा बनाने की मशीनें बरामद की गईं | मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टरों और कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि ये दवाएं पूरी तरह नकली हैं और आरोपियों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था |
दिल्ली पुलिस की जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 12 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों, डिलीवरी एजेंटों और वितरकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारी हो सकती है |

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य