भोपाल-ग्वालियर में विजिबिलिटी प्रभावित, एमपी में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है. बर्फीली हवाओं के कारण एमपी में तेज सर्दी का दौर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में रविवार (14 दिसंबर) को 20 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया |
पचमढ़ी में पारा 5.2 डिग्री पहुंचा
एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी रहा, रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शहडोल जिले के कल्याणपुर और राजगढ़ में 5.6, शाजापुर के गिरवर में 6.1, इंदौर में 6.4 और मंदसौर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं देवास जिले के कन्नौद में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया |
मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर खंडवा रहा, यहां तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उज्जैन में 30, नर्मदापुरम 29.8, खरगौन में 29.6 और भोपाल जिले के बैरसिया और शिवपुरी में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इंदौर में शीतलहर का असर देखने को मिला. इसके अलावा नरसिंहपुर में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया |
ग्वालियर-चंबल रीजन में कोहरे की चेतावनी
भोपाल से ग्वालियर तक सोमवार को कोहरे का असर देखने को मिला. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चंबल, ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, रीवा, सतना और छतरपुर जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट है |

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य