छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, सरगुजा में पारा 5 डिग्री के पास; जानें आपके शहर में कितनी बढ़ेगी ठिठुरन
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का सितम जारी है. पिछले कई दिनों से प्रदेश में काड़के की ठंड पड़ रही थी. कड़ाके की ठंड से लोगों को अब राहत मिलने की संभवना जताई जा रही है.
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी आगामी 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि की संभावना है. साथ ही शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना हुआ और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है.
सरगुजा में 5.6°C तक पारा लुढ़का
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं अगर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों की बात की जाए तो यहां ठंड प्रभाव ज्यादा रहा. कोरिया में 9.1°C गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 8.6 °C और मुंगेली में 9.2°C न्यूनतम तापमान रहा.
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है.
रायपुर का कैसा रहेगा मौसम
आज रायपुर में सुबह कोहरा छाया हुआ है. अधिकतम तापमान: लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान: लगभग 13°C रहने की संभावना है. ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव