एशिया कप U19: भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, जानें समीकरण
टीम इंडिया ने UAE में पाकिस्तान को हराकर एक एशिया कप ट्रॉफी 28 सितंबर 2025 को जीती थी. अब उसी जमीन पर 81 दिन बाद उसके सामने एक और एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका अंडर 19 क्रिकेट में बन रहा है | आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकता है, वो भी पाकिस्तान को ही हराकर. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंडर 19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में टकराव के आसार बन रहे हैं |
U19 Asia Cup के सेमीफाइनल की लाइन-अप कैसी है?
अंडर 19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा | वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. ये दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे |
कैसे फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान?
अब अगर अपने ग्रुप में टॉप पर रहा भारत, श्रीलंका को हरा देता है और उधर दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से जीत जाती है तो फिर आने वाला संडे रोमांचक होगा, उसकी फुल गारंटी रहेगी | ऐसा इसलिए क्योंकि अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला संडे यानी 21 दिसंबर को ही खेला जाना है. और, अगर भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीतते हैं तो फिर वो फाइनल में टकराते दिखेंगे |
U19 Asia Cup 2025 में कितनी बार भिड़े भारत-पाक?
अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़े तो टूर्नामेंट में एक हफ्ते में ये उनकी दूसरी भिड़ंत होगी | इससे पहले 14 दिसंबर को दोनों टीमें ग्रुप स्टेज पर आमने सामने हुई थी. उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया था |
भारतीय टीम ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 46.1 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. भारत की तरफ से उस मैच में एरन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए थे. वहीं कनिष्क चौहान ने 46 रन की शानदार पारी खेली थी |
जवाब में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 150 रन पर सिमटकर मुकाबला हार गई. भारत की तरफ से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट लिए थे. वहीं किशन सिंह को 2 विकेट, जबकि 1 विकेट वैभव सूर्यवंशी को भी मिला था |

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक