देवनानी ने 628 लाख रुपए के विद्युतीकरण कार्यों की दी सौगात
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीराज नगर योजना में विद्युत आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात देते हुए सेक्टर सी, डी एवं ई ब्लॉक में 628.34 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्रवासियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इससे पृथ्वीराज नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति मिलेगी। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी विस्तार क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मजबूत विद्युत अवसंरचना से घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेने के साथ व्यापार, उद्योग एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि पृथ्वीराज नगर योजना के सेक्टर सी, डी तथा ई ब्लॉक में शेष बचे विद्युतीकरण कार्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से लगभग 1000 वर्ग मीटर भूमि पर 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस परियोजना के लिए 628 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति राशि जारी की गई थी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल