मन की बात में बोले पीएम मोदी- भारत ने रचा विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल और संस्कृति में सुनहरा इतिहास भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें संस्करण में वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और यादगार पलों को याद करते हुए देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2025 ऐसा वर्ष रहा, जिसने हर भारतीय को गर्व करने का अवसर दिया और देश को आत्मविश्वास से भर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, जो देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सफलता भारत की वैज्ञानिक क्षमता और अंतरिक्ष अनुसंधान में बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। वहीं देश की सुरक्षा मामले पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा। इस अभियान ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि इस दौरान देशभर में मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना देखने को मिली।
खेल के लिहाज से ऐतिहासिक रहा साल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। इसके अलावा भारत की बेटियों ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। पैरा एथलीटों ने भी विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए।
चीतों की भारत में बढ़ी संख्या
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल शुरू हुईं। उन्होंने खुशी जताई कि भारत में चीतों की संख्या अब 30 से अधिक हो चुकी है, जो संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
राम मंदिर पर ध्वजारोहण
आस्था और संस्कृति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के प्रति लोगों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है और देशवासी भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वासी बनाया है। अब देश 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से मारपीट, डंडे बरसाने का वीडियो आया सामने
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज