खंडेलवाल वैश्य महासभा में नया चेहरा, प्रो. रमेश कुमार रावत को मिली राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका
जयपुर | राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले की चोमू तहसील के अशोक विहार निवासी और सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत को अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) द्वारा की गई है।
प्रोफेसर रमेश कुमार रावत को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल, खंडेलवाल महासभा पत्रिका के प्रधान संपादक राम निरंजन खंडेलवाल, चोमू नगर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष जुगल डंगायच, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
इसके साथ ही प्रोफेसर रमेश कुमार रावत के परिजन और रिश्तेदारों, महासभा के संरक्षकगण, पदाधिकारियों तथा देशभर के विभिन्न प्रांतों, जिलों, नगरों, तहसीलों और गांवों से जुड़े अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के कार्यकारी सदस्यों और खंडेलवाल समाज के बंधुओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में समाज की सभी गतिविधियों को प्रदेश, देश और विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना